जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महान स्वतंत्रता नायक मंगल पांडेय के जन्मदिन पर छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं तथा कार्यक्रम अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने मंगल पांडेय के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य संयोजिका डा. माया सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की आहुति दे दी। देश को स्वतंत्र कराने में युवाओं के एक प्रेरणा स्रोत बने। आज के युवा को मंगल पांडेय के जीवनवृत्त से सीख लेने की जरूरत है। अधिकारी डा. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि मंगल पांडेय अंग्रेजी हुकूमत में भारत माता के जकड़े हुए विचारों से बहुत आहत थे। उन विचारों को मुक्त कराने के लिए एक दिशा देने का कार्य किया था। उसके लिए उन्हें अपनी जान की भी बाजी लगानी पड़ी। मंगल पांडेय एक ऐसे स्वतंत्रता क्रांतिकारी थे, जिन्होंने स्वतंत्रता की क्रांति को एक तीव्र लव प्रदान की जो पूरे भारत के कोने-कोने तक युवाओं का प्रेरणा स्रोत बन गई। डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मंगल पांडेय एक महान स्वतंत्रता नायक थे। जिन्हें हम भारत माता के सच्चे सपूत के रूप में हमेशा याद करते रहेंगे। कार्यक्रम में मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. नरेंद्र राय, डा. शुभ्रा सिंह, डा. प्रियंका सिंह, डा. कुंवर शेखर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।