फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Travih descended Nmaji , mosques filled

तरावीह में उमड़े नमाजी, मस्जिदें भरीं

Fri, 19 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Travih descended Nmaji , mosques filled
रहमतों और इबादतों का महीना रमजान शुरू हो गया। पहले रोजे पर अकीदत के साथ लोगों ने अल्लाह की इबादत की। ऐसा माना जाता है कि रमजान में हर इबादत का पुण्य 70 गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन


गुरुवार को रमजान का चांद दिखते ही बाजार में चहल पहल बढ़ गई। सुबह सहरी से लेकर सूर्यास्त तक कुछ खाने-पीने, बुराई से परहेज और अल्लाह की इबादत का नाम रोजा है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम फलक पर चांद नमूदार होते ही नमाजियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। माहे रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। गुरैनी मदरस, मछली शहर, मडियाहूं, रन्नो, खेतासराय, शाहगंज, केराकत, बदलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन


 आदि इलाकों की मस्जिद और मदरसों से भी रमजान शुरू होने का ऐलान किया गया। रोजा शुरू होने के साथ ही मस्जिदों की रौनक बढ़ गई। मस्जिदों की साफ-सफाई और रंगरोगन का काम पहले ही कर लिया गया है। तरावीह

पढ़कर रोजेदारों ने अल्लाह से अमन की दुआ की। पुरुषों ने मस्जिदों  में तो महिलाओं ने घर में नमाज पढ़ी।
शिया और सुन्नी के पेश इमाम ने बताया कि रमजान का चांद दिखने के बाद  शुक्रवार से रोजा रखने का ऐलान कर

 दिया गया है। रमजान के चांद को लेकर सुबह से ही लोगों मे उत्सुकता देखी गई। पूरे दिन चांद को लेकर लोग बातें करते रहे। पहले से ही लोगों को इस बात का पूरा भरोसा था कि आज रमजान का चांद जरूरहोगा। इस नाते की 29

तारीख को चांद नहीं दिखा तो 30 को पक्का माना जा रहा था। रमजान की शुरुआत होते ही बाजार में चहल पहल बढ़ गई। हालांकि दूकानें तो हफ्तेभर पहले से सज गई थी और खरीदारी भी हो रही थी फिर भी रमजान की शुरुआत के दिन


 लोग पूरे उत्साह के साथ बाजार पहुंचे। खजूर, मेवा, सेवईं, दूधफेनी, बिस्किट, पापड़ आदि की खरीदारी तेज हो गई है। पेश इमाम व खतीब शाही ईदगाह जौनपुर अलहाज सूफी शाह मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी व नासिरिया अरबी कालेज के प्रिंसिपल मौलाना महफुजुल हसन ने बताया कि चांद हो गया। पहला रोजा शुक्रवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed