{"_id":"67c9eaf908a4f6c37b0ae933","slug":"travel-difficult-on-holi-no-room-in-godan-and-doon-express-long-waiting-in-many-trains-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-130775-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सफर मुश्किल: गोदान व दून एक्सप्रेस में नो रूम, कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सफर मुश्किल: गोदान व दून एक्सप्रेस में नो रूम, कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग
विज्ञापन
जौनपुर। होली पर यात्रा करना आसान नहीं होगा। कारण रूट की सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो गईं हैं। गोदान एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस में अभी से नोरूम की स्थिति बन गई है। घर जाने के लिए लोगों को अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। प्रतिदिन आरक्षण काउंटरों पर तत्काल टिकट के लिए भी लंबी लाइन लग रही हैं। जौनपुर जंक्शन से प्रतिदिन 36 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को है। ऐसे में घर आकर परिजनों के साथ त्योहार मनाने का सपना पाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार पर ट्रेन से घर जाने के लिए लोग टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पहुंच रहे हैं, जहां सभी ट्रेनों की आरक्षित सीटें फुल होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में कुछ लोग सफर के लिए वेटिंग टिकट बनवा रहे हैं तो कुछ साथियों की मदद से सफर करने की तैयारी में हैं। जिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल सका है, वे तत्काल टिकट के चक्कर में हैं। परेशानी सिर्फ आने की ही नहीं है, बल्कि होली के बाद लौटने के लिए भी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
इन ट्रेनों में नो रूम -जौनपुर जंक्शन के आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया है कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। कोलकाता जाने वाली दून एक्सप्रेस में 10 मार्च से लेकर 13 मार्च तक नो रूम है। गोदान एक्सप्रेस में नो रूम है। जबकि महानगरी में 90 वेटिंग, गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस में 83 वेटिंग, महानगरी में 90 वेटिंग, दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में 105 वेटिंग, सोहेल देव में 77, फरक्का में 91 वेटिंग पहुंच गई है। यह संकट 15 से 20 अप्रैल तक बना रहेगा।
नियमित हो रही बुकिंग-स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि सहालग के बीच होली होने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। आरक्षित टिकट की बुकिंग लोग पहले से करवा लेते हैं। ऐसे में इन दिनों कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल कोटे से टिकट की प्रतिदिन बुकिंग हो रही है। स्पेशल ट्रेन संचालन से जुड़ा अभी कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
टिकट न मिलने पर दलाल सक्रिय-इधर होली को लेकर सभी ट्रेनों में टिकट फुल होने के कारण दलाल सक्रिय नजर आ रहे हैं।जिन यात्रियों को टिकट नहीं मिल रही है दलाल उनसे संपर्क साध रहे और तीन गुना पैसा लेकर टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। यात्रियों को टिकट आसानी से मिल रही इसलिए कोई शिकायत भी नहीं कर रहा है।