{"_id":"679d1f79dd1a6db623058fec","slug":"transport-service-back-on-track-departure-of-passengers-for-mahakumbh-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-129036-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पटरी पर लौटी परिवहन सेवा, महाकुंभ में हुई यात्रियों की रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पटरी पर लौटी परिवहन सेवा, महाकुंभ में हुई यात्रियों की रवानगी
विज्ञापन
जौनपुर। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर चरमराई यातायात व्यवस्था शुक्रवार को पटरी पर आ गई है। डायवर्ट व रद्द ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय व स्टेशन से शुरू करा दिया गया है। श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसें भी लगा दी गईं हैं। बीते बुधवार को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में हादसे के बाद दो दिन के लिए महाकुंभ में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। रोडवेज बसें व ट्रेनों सिर्फ यात्रियों को वापस लाने के लिए संचालन किया जा रहा था। वहीं जौनपुर व जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग डायवर्ट व कुछ निरस्त कर दिया गया था। इससे अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार से निरस्त व डायवर्ट ट्रेनें का संचालन अपने निर्धारित मार्गों से शुरू करा दिया गया। वहीं श्रद्धालुओं को महाकुंभ में पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया गया। इस संबंध में जौनपुर डिपो एआरएम ममता दुबे ने बताया है कि शासन की निर्देश मिलते ही यात्रियों को महाकुंभ में पहुंचाने के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके पहले खाली बसें कुंभ भेजकर यात्रियों को वापस उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जा रहा था।
परिवार समेत गुजरात के अहमदाबाद में रहते हैं। एक दिन पहले जाना था लेकिन ट्रेनों के डायवर्ट होने से रुक गया था। जौनपुर जंक्शन पर अब ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित मार्गों से होने से राहत मिली है। -राजेश चौहान, चौकिया निवासी
प्रयागराज रहकर तैयारी करते हैं । प्रयागराज हादसे के बाद रोडवेज बसें केवल यात्रियों को वापस लाने में लगी थीं। एजे ट्रेन भी निरस्त कर दी गई थी। अब संचालन शुरू होने से सहूलित मिल रही है।-- शुभम पाल, शंभूगंज
विज्ञापन
रेलवे की ओर से डायवर्ट व रद्द ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय व स्टेशन से शुरू करा दिया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिल रही है।-नवीन राय, टीआई जौनपुर जंक्शन
विज्ञापन
परिवार समेत गुजरात के अहमदाबाद में रहते हैं। एक दिन पहले जाना था लेकिन ट्रेनों के डायवर्ट होने से रुक गया था। जौनपुर जंक्शन पर अब ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित मार्गों से होने से राहत मिली है। -राजेश चौहान, चौकिया निवासी
विज्ञापन
प्रयागराज रहकर तैयारी करते हैं । प्रयागराज हादसे के बाद रोडवेज बसें केवल यात्रियों को वापस लाने में लगी थीं। एजे ट्रेन भी निरस्त कर दी गई थी। अब संचालन शुरू होने से सहूलित मिल रही है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से डायवर्ट व रद्द ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय व स्टेशन से शुरू करा दिया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिल रही है।-नवीन राय, टीआई जौनपुर जंक्शन