फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Transformer Repair Workshop to be built soon in Pattadayal

पट्टीदयाल में शीघ्र बनेगा ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशाप

Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Transformer Repair Workshop to be built soon in Pattadayal
बदलापुर में ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के लिए जगह का निरीक्षण करते विधायक रमेश चंद्र मिश्र। - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। क्षेत्र के पट्टीदयाल गांव में स्थापित होने वाले ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग स्थल का निरीक्षण शुक्रवार को विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने बिजली विभाग के अफसरों के साथ किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

पट्टीदयाल गांव के ग्रामप्रधान छोटे लाल ने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग स्थल के लिए 9 हजार स्कावयर मीटर जमीन चिन्हित कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया है। शासन के निर्देश पर पट्टीदयाल स्थित वर्कशाप स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने भूमि को वर्कशाप निर्माण हेतु अपनी सहमति दे दी है। अधिशासी अभियंता कार्यशाला वाराणसी श्याम गोपाल सक्सेना ने बताया कि जमीन चिंहित कर ली गई है। ले आउट प्लान बना कर प्रस्ताव स्वीकृति हेतु एमडी विद्युत विभाग को भेजा जाएगा। प्लानिंग की स्वीकृति मिलते ही माह मार्च तक टेंडर कराने के बाद अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि जिले में दुसरा बड़ा ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशाप यह होगा। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन कार्यशाला वाराणसी श्याम गोपाल सक्सेना, अधीक्षण अभियंता वेदप्रकाश कौशल, सहायक अभियंता नीतिश कुमार, उपखंड अधिकारी रंजीत कुमार, अवर अभियंता शशांक कुमार, अवर अभियंता अमित कुमार सिंह आदि लोग मौजूद हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed