फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trains on Sultanpur-Jaffrabad rail section did not run for the whole day

पूरे दिन नहीं चली सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड पर ट्रेनें

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trains on Sultanpur-Jaffrabad rail section did not run for the whole day
श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के 22 वैगन पलट जाने के कारण जफराबाद-सुल्तानपुर रेलखंड ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। सुल्तानपुर से सिटी स्टेशन होते हुए वाराणसी जाने वाली ट्रेनों का संचालन पूरे दिन ठप रहा। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को प्रतापगढ़ और फैजाबाद रूट से भेजा गया। खबर लिखे जाने तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

वाराणसी से सुल्तानपुर होते हुए आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन पूरे दिन ठप रहा। हादसे के कारण श्रीकृष्ण नगर स्टेशन पर भीड़ रही, जबकि सरायहरूखू, बक्शा और सिटी स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश यात्री घटना की जानकारी हो जाने के बाद स्टेशन पर नहीं आए। जो आए भी तो उन्हें निराश होकर लौट जाना पड़ा। दूसरी ओर हादसे के कारण फरक्का एक्सप्रेस अप और डाउन ट्रेन को फैजाबाद के रास्ते गंतव्य की ओर रवाना किया गया, जबकि सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

----
बदले रूट से गईं प्रमुख ट्रेनें
09313 स्पेशल ट्रेन इंदौर से पटना परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होकर गंतव्य की ओर रवाना हुई।
02238 बेगमपुरा एक्सप्रेस लखनऊ प्रतापगढ़ से होते हुए गई।
03240 कोटा-पटना-लखनऊ-सुल्तानपुर ट्रेन वाया प्रतापगढ़ होते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुई।
03414 फरक्का एक्सप्रेस सुल्तानपुर, फैजाबाद होते हुए गंतव्य को रवाना हुई।
02328 देहरादून-हावड़ा ट्रेन लखनऊ, प्रतापगढ़ होते हुए गंतव्य को रवाना हुई।
02218 महामना एक्सप्रेस महारानी पश्चिम से सुल्तानपुर वापस होकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होते हुए गंतव्य को रवाना हुई।
04264 पैसेंजर ट्रेन हरपालगंज रेलवे स्टेशन से वापस सुल्तानपुर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed