फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Training given to make classroom teaching effective

Jaunpur News: कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Training given to make classroom teaching effective
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया (एचपीपीआई) के संयुक्त तत्वावधान में बहु-श्रेणीय बहु-स्तरीय कक्षाओं में अधिगम एवं सकारात्मक व नकारात्मक पुनर्बलन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, राजकीय हाई स्कूल उत्तरगांवा के प्रधानाचार्य डॉ. रवीन्द्रनाथ एवं एचपीपीआई के टीम लीडर डॉ. चन्द्रशेखर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में पांच विकास खंडों धर्मापुर, सिरकोनी, सिकरारा, मुफ्तीगंज एवं करंजाकला के 50 प्राथमिक विद्यालयों के कुल 50 सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा-कक्ष शिक्षण को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए बहु-श्रेणीय बहु व स्तरीय कक्षाओं में अधिगम एवं सकारात्मक व नकारात्मक पर विचार-विमर्श कर समझ विकसित किया गया। ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के मास्टर ट्रेनर ब्रजबंधु साहू ने बहु-श्रेणीय बहु-स्तरीय कक्षाओं में अधिगम को व्यवस्थित और अधिकतम करने की जानकारी दी। डॉ. चन्द्रशेखर, मास्टर ट्रेनर ब्रजबंधु साहू, अनुराग सिंह एवं गगन चंद्र गौतम ने समूह गतिविधियों के माध्यम से अध्यापकों की समझ को बढ़ाने पर बल दिया।

उन्होंने कक्षा-कक्ष शिक्षण को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए बहु श्रेणीय शिक्षण बैठक की व्यवस्था, बहु श्रेणीय शिक्षण समूह बनाना, कक्षा के लिए गतिविधियों को डिज़ाइन करना, पुनर्बलन, दंड एवं दंड से होने वाली हानि, व्यवहारवाद की जानकारी दी।
इस अवसर पर डायट के सभी प्रवक्ता , विकास खंड के मेंटर एवं ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के सुभाषचन्द्र एवं अतुल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed