{"_id":"676077f767b25b07530d28c4","slug":"trainees-encouraged-for-proficient-assessment-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-126670-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: निपुण आकलन के लिए प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: निपुण आकलन के लिए प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया
विज्ञापन
जिले में 17 से 24 दिसंबर तक चलने वाले निपुण आकलन अभियान के लिए डायट सभागार में डीएलएड प्रशिक्षुओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
डायट में अध्य्यनरत डीएलएड छात्र-छात्राओं को निपुण विद्यालय आकलन के बारे में जानकारी दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने वर्ष 2023-24 में निपुण विद्यालय आकलन में प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में आने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार हमारा जनपद प्रदेश में टाॅप फाइव में अपना स्थान बनाएगा। डीएलएड छात्र-छात्राओं को पूरी निष्ठा से आकलन करने के लिए प्रेरित किया। इस आकलन के आधार पर ही निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा।
उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डायट डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर जनपद के चयनित कुल 1247 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1 व 2 में विद्यार्थियों का आकलन निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से 17 से 24 दिसंबर के बीच किया जाएगा।
डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से चयनित विद्यालयों के कक्षा 1 व 2 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आकलन के लिए जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी एवं शिक्षक संकुल को रोस्टर के अनुसार निर्धारित तिथि में विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने और डीएलएड प्रशिक्षुओं को आकलन में सहयोग करने का बीएसए को निर्देश दिया।
विज्ञापन
रोस्टर के अनुसार 160 डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीम में 320 प्रशिक्षु आकलन करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र, अमित, डीसी प्रशिक्षण विशाल कुमार, एसआरजी कमलेश, अजय मौर्य उपस्थित रहे।