{"_id":"679a0d74caa4ab677907ef5e","slug":"traffic-is-free-toll-plazas-jaunpur-manager-accuses-dm-and-sp-of-stopping-collection-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : टोल प्लाजा पर आवागमन फ्री..., प्रबंधक ने DM-SP पर लगाया वसूली रुकवाने का आरोप; इस जिले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : टोल प्लाजा पर आवागमन फ्री..., प्रबंधक ने DM-SP पर लगाया वसूली रुकवाने का आरोप; इस जिले का है मामला
Wed, 29 Jan 2025 04:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 04:44 PM IST
सार
यूपी के जाैनपुर स्थित कुंवरपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की रात डीएम और एसपी ने यहां टैक्स की वसूली पर रोक लगवा दिया है। तब से अब तक कोई वसूली नहीं हो रही है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के प्रबंधक शारदा प्रसाद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली हाइवे पर स्थित कुंवरपुर टोल प्लाजा पर बीते मंगलवार की रात से ही आवागमन फ्री हो गया है। कुंभ मेला में बढ़ती भीड़ से जाम की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, बिना किसी विभागीय आदेश के टैक्स वसूली रोके जाने से चिंतित प्रबंधक ने टोल टैक्स के नुकसान की भरपाई को लेकर चिंता जताई है और डीएम व एसपी पर जबरन टोल वसूली रुकवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मछलीशहर-प्रयागराज मार्ग के कुंवरपुर गांव में स्काईलार्ज इंफ्राइंजीनियरिंग प्राईवेट लिमिटेड कंपनी टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलती है। उक्त कंपनी को प्रतिदिन छह लाख टैक्स वसूली की रकम सरकारी खजाने में जमा करानी होती है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के प्रबंधक शारदा प्रसाद पांडेय का आरोप है कि मंगलवार की रात जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने टोल फ्री करवा दिया। जबकि एनएचएआई की तरफ कोई निर्देश नहीं है। ऐसे में धनराशि की अदायगी चिंता का विषय बनी है।
दूरभाष पर बातचीत करते हुए कुंवरपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक शारदा ने बताया है कि मंगलवार की रात साढ़े दस बजे से टोल फ्री चल रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने टोल फ्री करवा कर चले गए हैं। कोई आधिकारिक तौर पर आदेश जारी नहीं है। हमें छह लाख रोज भरना ही है, चाहे टैक्स आए या ना आए। जब तक कोई आधिकारिक आदेश ना हो तब तक हमें छह लाख रोज भरना ही होगा।
अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद टैक्स की अदायगी चिंता का विषय बनी है। वहीं, जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जनता की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं।