गौराबादशाहपुर। कस्बे के सबसे व्यस्त बारी रोड पर पानी भर जाने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गड्ढे और कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सड़क पर पानी भर जाने से सबसे अधिक दिक्कत स्थानीय दुकानदारों को हो रही है। जल भराव के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। इससे कारोबार पर असर पड़ा है। व्यापारियों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि और ईओ से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। अध्यक्ष सीता मनी सोनकर ने कहा कि नाली का काम लगभग पूरा हो चुका है। सड़क पीडब्ल्यूडी की है। जो गड्ढा हुआ है उसे ठीक करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कलीम, आलोक गुप्ता, पप्पू , अंकित सेठ, अमित गुप्ता, जुबेर आदि शामिल रहे।