फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trade discounts as before

पूर्व की तरह व्यापार की मिले छूट

Sat, 06 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trade discounts as before
27- व्यापारियों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपते व्यापार मंडल के ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने सभी बाजार को लॉकडाउन से पूर्व की तरह ही खोलने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से व्यापारी वर्ग संकट में है। सरकार के सुझाए गए हर बचाव के तरीकों को अपनाने और दुकान बंद करने पर भी व्यापारियों ने पूरी तरह सहयोग किया। लगातार बंदी के कारण अब आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। अब वह और भार सहने की स्थिति में नहीं हैं। लिहाजा प्रशासन संपूर्ण व्यापार को लॉकडाउन के पहले की तरह ही संचालन की अनुमति प्रदान करे। व्यापारी बचाव के हर मानक का कठोरता से पालन करने को तैयार हैं। प्रशासन इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दे, जिससे वह कोरोना से बचते हुए अपना व्यापार सुचारू रुप से जारी रख सकें। ओलंदगंज व्यस्तम व्यावसयिक क्षेत्र है। ऐसे में यहां की कुछ व्यावसायिक गतिविधियों को खोलने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में अशोक साहू, अनवारुल हक गुड्डू, आशुतोष जायसवाल, सुुुभाष गुप्ता, बिहारी लाल केसरवानी, सुधांशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed