फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tractor returning after plowing, driver dies

जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Tue, 14 Jul 2020 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor returning after plowing, driver dies
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में मंगलवार को खेत की जोताई कर लौट रहे ट्रैक्टर के खाई में पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

साढ़ापुर गांव निवासी कृपाशंकर तिवारी का पुत्र संजय (28) गांव के बगल ही खेत की अपने निजी ट्रैक्टर से जोताई कर दोपहर में लौट रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर खेत से सड़क पर चढ़ा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलट गया। संजय उसके नीचे दब गया। आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पहुंचे। परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए किसी तरह संजय को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायलावस्था में उसे पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी पूजा बेहोश हो गई। वहीं दो वर्ष के बेटे और चार वर्ष की बेटी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अनिल तिवारी, प्रमिल तिवारी हैं। संजय तिवारी दोहा कतर में शिप पर काम करता था। लॉक डाउन के कारण वह अभी घर पर ही था, जबकि उसके दोनों भाई सऊदी अरब में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed