{"_id":"62f7f13581d82c3ca23c7fab","slug":"track-will-be-25-60-meters-long-and-18-meters-wide-9-people-will-be-able-to-practice-shooting-simultaneously-jaunpur-news-vns669071283","type":"story","status":"publish","title_hn":"25.60 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा ट्रैक,एक साथ 9 लोग कर सकेंगे शूटिंग का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25.60 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा ट्रैक,एक साथ 9 लोग कर सकेंगे शूटिंग का अभ्यास
विज्ञापन
जौनपुर। इंग्लिश क्लब में शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। इसका प्रस्ताव रायफल क्लब को भेज दिया गया है। ट्रैक 26.60 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। यहां एक साथ नौ निशानेबाज लक्ष्य पर निशाना साध सकेंगे।
जनपद में लंबे समय से शूटिंग रेंज बनाने की मांग की जा रही थी। शूटिंग की जगह न होने के कारण निशानेबाज दूसरे ऐसे शहरों का रुख करने को मजबूर हो रहे थे, जहां उन्हें शूटिंग रेंज और अन्य संसाधन आसानी से उपलब्ध हो। इसे देखते हुए प्रशासन ने शूटिंग रेंज बनाने का फैसला लिया। कुछ माह पहले इसे लेकर अधिकारियों की बैठक भी हुई। जिसका सार्थक परिणाम निकला और इसके लिए जगह की तलाश शुरू हुई। काफी तलाश के बाद प्रशासन को आखिर में इंग्लिश क्लब सबसे उपयुक्त स्थान समझ में आया। यहां करीब 22 लाख 64 हजार रुपये की लागत से शूटिंग रेंज बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ, जिसमें बाउंड्री सहित प्रस्ताव शामिल हैं। इंग्लिश क्लब में बनने वाला शूटिंग रेंज 38 मीटर लंबा और लगभग 48 मीटर चौड़ा होगा। शूटिंग रेंज (ट्रैक) की लंबाई 25.60 मीटर लंबा और चौड़ाई 18 मीटर रखी गई है। जहां एक साथ नौ लोग खड़े होकर निशानेबाजी के लिए अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए बजट रायफल क्लब से दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था नगर पालिका को नामित किया गया है।
टेंडर की चल रही प्रक्रिया
जौनपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जौनपुर रायफल क्लब से शूटिंग रेंज बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। इसके बाद नगर पालिका ने टेंडर की भी प्रक्रिया भी शुरू करा दी है, जिसके पूर्ण होते ही इंग्लिश क्लब में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा।