फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   town echoes with Hussein Sadaaen

या हुसैन की सदाआें से गूंजता रहा शहर

Wed, 21 Oct 2015 11:54 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 21 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
town echoes with Hussein Sadaaen
कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की याद में सातवीं मुहर्रम पर कई स्थानों पर मातमी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


 इसमें अंजुमनों ने दर्द भरे नौहे पढ़ने के साथ-साथ जंजीर और छुरियों से मातम कर नजराने अकीदत पेश किया। पूरा शहर या हुसैन की सदा से गूंजता रहा।

नगर के बलुआघाट स्थित हाजी मोहम्मद अली खां के इमामबाड़े में सातवीं मुहर्रम के ऐतिहासिक जुलूस की मजलिस मौलाना मौलाना अलकमी मेमन सादाब बिजनौर ने पढ़ते हुए कहा कि जिस तरह से हजरत अली और उनके बेटों ने

इस्लाम को बचाने के लिए अपना घर लूटा दिया वो कयामत तक लोग याद रखेंगे। कर्बला में इमाम हुसैन ने अपने छोटे बच्चों को भी राहे हक पर कुर्बान कर दिया। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में उनका गम मनाया जा रहा है। हम सब
विज्ञापन


 उनके बताये हुए रास्ते पर चले तो दुनिया से आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त हो सकता है। कर्बला में उस वक्त सबसे बड़ा आतंक यजीद का था, जिसने हजरत मोहम्मद मुस्तफा के नवासों को शहीद कर दिया था। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


अलम और जुलजनाह निकाला गया। जिसमें अंजुमन हुसैनिया नौहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए जुलूस को नवरोज के मैदान तक ले गयी जहां एक तकरीर को खेताब करते हुए गुलामुल सकलैन ने कहा कि कर्बला की याद में आज छोटे-छोटे

बच्चे हाथों में अलम लेकर इस्लाम का परचम ऊंचा कर रहे है, वहीं घरों के अंदर अजाखाने सजे हैं। तकरीर के बाद इमामबाड़े से शबीहे तुर्बत और झुला अली असगर निकाला गया जिसे अलम, ताबूत और दुलदुल से मिलाया गया। जुलूस


पुनरू हाजी मोहम्मद अली के इमामबाड़े में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में अंजुमन हुसैनिया के अध्यक्ष डा. जौहर अली खान, महामंत्री जहीर हसनए शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, रूबी, बिलकिस कदर सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed