फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tourist bus entered into police post, one youth killed, two home guards injured

पुलिस चौकी में घुसी टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, दो होमगार्ड घायल

Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus entered into police post, one youth killed, two home guards injured
29- बक्सा क्षेत्र के धनियामऊ में बस की टक्कर के बाद अपने अपने सामान को उतरवाते यात्री। - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। लखनऊ-जौनपुर मार्ग पर मंगलवार की रात टूरिस्ट बस बेकाबू होकर धनियामऊ पुलिस चौकी में घुस गई। सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में पुलिस चौकी का संचालन हो रहा था। हादसे में चौकी में बैठे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नंबर की टूरिस्ट बस लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी। रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर धनियामऊ चौकी में घुस गई। बस की चपेट में आने से चौकी परिसर में बैठे राम सागर जायसवाल (19) धनियामऊ की मौत हो गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका बाजार निवासी सिराज और बक्शा के हैदरपुर निवासी विजय कुमार घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो वह भागकर घटनास्थल की ओर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, बस यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई। संयोग रहा कि बस सवार सभी 65 यात्री सुरक्षित रहे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

विधायक ने किया पुलिस चौकी बनवाने का वादा
बक्शा। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने हादसे पर गहरा दुख जताया। विधायक रमेश मिश्र ने एनएच 56 पर जमीन उपलब्ध होने पर अपने मद से पुलिस चौकी का भवन जल्द बनवाने का आश्वासन दिया और कहा कि चौकी में रहने एवं पानी व शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने राम सागर के परिवार के प्रति भी संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed