फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Toilets in schools will be cleaned before Women's Day

Jaunpur News: महिला दिवस से पहले विद्यालयों में शौचालय की होगी सफाई

Thu, 29 Jan 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Toilets in schools will be cleaned before Women's Day
जौनपुुर। शिक्षा विभाग की ओर से डीआईओएस और बीएसए को पत्र लिखकर कहा कि आठ मार्च तक सभी लड़कियों वाले और सह-शिक्षा स्कूलों में शौचालय उपलब्ध कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था कराई जाए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाना है। इससे पहले बालिका शौचालयों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पांच मार्च तक अभियान के तहत काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में सभी डीआइओएस और बीएसए को पत्र भेजा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक सभी स्कूलों में बालिका शौचालयों का निर्माण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना है। इसका हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पिछले कई वर्षों में प्रदेश के सभी स्कूलों में लड़कियों के शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके बावजूद एक अभियान के तहत पांच मार्च तक यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय क्रियाशील और साफ-सुथरे हों। जहां शौचालय नहीं होंगे, वहां निर्माण कराया जाएगा। जिन विद्यालयों में शौचालय है, वहां शौचालय की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शासन से पत्र जारी होने के बाद इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। सभी एबीएसए को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र के विद्यालयों में शौचालयों की यथा स्थिति से अवगत कराएं। प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए। जिले 2807 परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। साथ ही 33 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 150 वित्तपोषित विद्यालय समेत कुल 667 विद्यालयों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed