फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today the pool of Sheetla Dham area will be illuminated by 16 types of lights

आज 16 तरह की रोशनी से जगमग हो उठेगा शीतला धाम क्षेत्र का कुंड

Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Today the pool of Sheetla Dham area will be illuminated by 16 types of lights
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर शीतला धाम चौकियां स्थित शीतला धाम चौकियां में सफाई करते लोग। संवा? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। देव दीपावली पर शुक्रवार की शाम गोमती नदी के घाटों और शीतला धाम क्षेत्र में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हर साल की तरह इस बार दीये तो जलेंगे ही साथ ही फव्वारे के बीच 16 प्रकाश की रोशनी का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

शाहीपुल, सद्भावना पुल पर पहले से ही झालर लगाए गए हैं। विसर्जन घाट, गोपी घाट, सूरज घाट पर दीप जलाए जाएंगे। साथ ही विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोमती के तट पर बने इन घाटों पर अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, पूर्वांचल में आस्था के केंद्र शीतला धाम चौकियां में इस बार 51 हजार दीये जलाने की तैयारी पूरी की गई है। धाम के बगल कुंड की सफाई कराई गई है। साथ ही बीच में फौव्वारा भी चालू करा दिया गया है, जो 51 हजार दीयों के बीच अपनी छटा बिखेरेगा। श्री शीतला कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार मां का कुंड को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वाराणसी से आए लाइट कारीगरों की मदद से 16 प्रकार की रोशनी से कुंड नहा उठेगा। कार्यक्रम के दौरान डीएम मनीष वर्मा, एसपी अजय साहनी के साथ-साथ जगतगुरू रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास जय महाराज मौजूद रहेंगे। समिति के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष संजय माली, महामंत्री जयबिंद माली, अनिल सोनकर ने बताया शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शीतला कुंड के चारों तरफ आकर्षक सीनरी लगवाई गई है। पेंटर राजेंद्र प्रसाद, जय गुरुदेव, राजू भाई, उमानाथ यादव, जवाहर लाल यादव, संदीप, राजू महाराज ने बताया की काल भैरव पर भव्य आरती के साथ देव दीपावली उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी में हमलोग अपने स्तर से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed