फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today 137 students and 63 girl students will get tablet-smart phone

आज 137 छात्र और 63 छात्राओं को मिलेगा टैबलेट-स्मार्ट फोन

Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Today 137 students and 63 girl students will get tablet-smart phone
जौनपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 12वीं में 65 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं में टेबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। इसके लिए जौनपुर जिले में तीन लाख 40 हजार अभ्यर्थियों का विवरण फीड किया गया है। इनमें से 200 छात्र-छात्राओं को 25 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टैबलेट-स्मार्ट फोन देंगे। इनमें 137 छात्र और 63 छात्राएं शामिल हैं। उन्हें चार बसों से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी रवाना होंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया जाना है। शासन स्तर से जिले में साढ़े तीन लाख लाभार्थियों में टैबलैट का वितरण किया जाना है। जिले में अगले टैबलेट वितरण के लिए तहसीलों में सेंट्रल स्टोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक फीसदी टैबलेट की रैंडम जांच की जाएगी। टैबलेट स्टोरेज के लिए स्ट्रांग रूम तहसील केराकत, मछलीशहर, मडि़याहूं, सदर में बनाए जाएंगे। जहां सीसीटीवी, गार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया गया है। टेबलेट वितरण के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल बनाए जाएंगे। वहीं, इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से 25 दिसंबर को करेंगे, जिसके लिए जनपद से 200 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। इसके लिए प्रशासन ने चार रोडवेज बसों की व्यवस्था की है, जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इन छात्र-छात्राओं को लेकर रवाना होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि दो बसों में 45-45 छात्र, एक बस में 47 छात्र और एक बस में 63 छात्राएं बैठकर सुबह पांच बजे से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed