फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To clear up the misconceptions, we will first get vaccinated

भ्रांतियां मिटाएंगे, सबसे पहले हम टीका लगवाएंगे

Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
To clear up the misconceptions, we will first get vaccinated
जौनपुर। एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। युवा वर्ग भी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। बुधवार की शाम पंजीकरण शुरू होने के बाद से ही वह लगातार अपना पंजीकरण कराकर सबसे पहले टीका लगवाने की कवायद में जुटे हुए हैं। युवाओं का कहना है कि कोरोना से प्रतिरक्षा में जितना उत्साह अन्य वर्गों में था, उससे कहीं भी वह पीछे नहीं रहेंगे। शहर के ओलंदगंज निवासी सुलील चौरसिया का कहना है कि कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण बहुत जरुरी है। इसमें हम नहीं चूकेंगे। काफी समय से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। शैलेष कुमार ने कहा कि जनवरी से टीकाकरण शुरू होने के बाद हम जानने को बेताब थे कि हमें कब टीका लगेगा। एक मई की वह तिथि आ गई है। समय से पंजीकरण कराएंगे, ताकि टीकाकरण से वंचित न हों। विक्की निषाद ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरा युवाओं को है। ऐसे में हम खुद को सुरक्षित करने के लिए टीका जरुर लगवाएंगे। अपने परिवार के अन्य सदस्यों व पासपड़ोस के लोगों को भी सचेत करेंगे। सिद्धार्थ ने कहा कि टीकाकरण के प्रति फैलाई जा रही भ्रांतियां बेमतलब है। इस भ्रम को तोड़ने के लिए भी हमें टीका लगवाना है। एक मई को ही हम टीका लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed