फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Throwing garbage in the city to protest put the jam

शहर में कूड़ा फेंकने के विरोध में लगाया जाम

Mon, 03 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Throwing garbage in the city to protest put the jam
जेसीज चौराहे के पास फेंके जा रहे कूड़े के विरोध में राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव की गाड़ी रोककर शिकायत करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
जेसीज चौराहे के समीप नगर पालिका द्वारा डंप किए जा रहे कूड़े के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जौनपुर आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। कूड़ा लेकर पहुंचा नगर पालिका की गाड़ियों को रोक लिया। जाम में राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई भी फंस गए।
विज्ञापन


मंत्री ने शहर के मध्य में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने का आश्वासन दिया तो घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ। जेसीज चौराहे के समीप खाली स्थानों पर नगरपालिका द्वारा कूड़ा फेंका जाता है। जिससे आस पास के लोगों को दिक्कतों को सामान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कूड़ा शहर में डंप किए जाने के विरोध में आवाज उठाने के लिए आप कार्याकर्ताओं ने गांधी जयंती का दिन पहले ही चुन लिया था। इसके लिए शहर में बाकायदा आमंत्रण पत्र बाटे गए थे। जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आश्वासन के बाद चेतावनी दी कि तीन दिन तक वे इंतजार करेंगे। अगर कूड़ा फेंकने की व्यवस्था बंद नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बब्लू , इरफान अहमद, आजय यादव, अमित तिवारी, सर्वेश आदि  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed