फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three women stole 6 lakh jewelery from the showroom

तीन महिलाओं ने शोरुम से चोरी किए 6 लाख के जेवर

Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three women stole 6 lakh jewelery from the showroom
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम से बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं ने जेवर देखने के बहाने लगभग 6 लाख रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरलालका रोड स्थित श्री विश्वनाथ प्रसाद छंगनलाल सेठ ज्वेलर्स के यहां 23 दिसंबर की दोपहर लगभग 1:15 पर तीन महिलाएं पहुंचीं। जेवर देखने के बहाने तीनों ने 6 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शोरूम के मैनेजर द्वारा सामान की गिनती की गई तो उन्हें यह पता चला कि सोने की चूड़ी देखने के बहाने तीनों महिलाओं ने चार पीस चूड़ी और दो पीस कड़ा, जिनका वजन 121.820 ग्राम था, चुरा ले गई। शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार विमल सेठ की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed