फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three trucks stuck in the pit on the road, traffic blocked

यूरिया के लिए लगी लंबी कतार, मायूस लौटे किसान

Tue, 18 Aug 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Three trucks stuck in the pit on the road, traffic blocked
मीरगंज। साधन सहकारी समितियों पर इन दिनों यूरिया की किल्लत है। किसान परेशान हैं। उन्हें समितियों से मायूस लौटना पड़ रहा है। रामपुरखर्द साधन सहकारी समिति से मंगलवार को दो सौ से अधिक किसान खाली हाथ लौट गए। फूलपुर इफ्को फैक्ट्री से समिति पर 444 बोरी यूरिया मंगाई गई थी। इसे मंगलवार को वितरित किया गया।
विज्ञापन

इन दिनों धान की फसल में यूरिया के छिड़काव का समय चल रहा है। किसानों को यूरिया की जरूरत है लेकिन साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली हैं। बताया जा रहा है कि यूरिया की रैक शाहगंज में उतारी गई है लेकिन उसकी आपूर्ति अभी गोदामों पर नहीं पो पा रही है। किसानों की मांग को देखते हुए फूलपुर इफ्को फैक्ट्री से रामपुर खुर्द स्थित सहकारी गोदाम पर 444 बोरी यूरिया मंगाई गई थी। मंगलवार को वितरण की जानकारी हुई तो यहां छह सौ से अधिक किसानों की भीड़ लग गई। दोपहर तक यूरिया खत्म हो गई और दो सौ से अधिक किसानों को मायूस लौटना पड़ा। रामपुर खुर्द, रामपुर चौथार, चितांव आदि साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं है। साधन सहकारी समिति रामपुरखर्द के सचिव लालजी यादव का कहना है कि जौनपुर बफर गोदाम से ही यूरिया की आपूर्ति नहीं हो पा रही जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed