{"_id":"5f2700028ebc3e63ce249b55","slug":"three-soldiers-suspended-for-not-receiving-calls-from-the-control-room-jaunpur-news-vns539375824","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम से जाती रही कॉल, रिसीव न करने पर तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम से जाती रही कॉल, रिसीव न करने पर तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस महकमे में ड्यूटी के प्रति लापरवाही आम हो गई है। शनिवार को एसपी अशोक कुमार ने जांच में लाइन बाजार थाने के मोबाइल दस्ते के तीन सिपाहियों की लापरवाही उजागर होने पर निलंबित कर दिया है। तीनों को पुलिस लाइंस से संबद्ध किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बकरीद और रक्षाबंधन मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखने के लिए शनिवार को एसपी अशोक कुमार ने लाइनबाजार थाने के मोबाइल दस्ते को वायरलेस सेट से काल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। एसपी के निर्देश पर कंट्रोल रूम ने भी उन्हें कॉल किया लेकिन ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे तमतमाए एसपी ने आरक्षी धनंजय पाठक, पंकज पुरी और संतोष कुमार सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस लाइन से पांच उप निरीक्षकों की थानों में तैनाती
जौनपुर। एसपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन में तैनात एक महिला उप निरीक्षक समेत पांच उप निरीक्षकों को अलग अलग थानों में तैनाती की है जबकि एसओजी में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार को पवारा थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। जिन उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थाने में तैनाती मिली है उनमें नागेश्वर शुक्ला और अरविंद कुमार को थाना नेवढ़िया, महिला उप निरीक्षक किरन मिश्रा को थाना शाहगंज, देवेंद्र पाल को थाना गौराबादशाहपुर और विनीत कुमार पाठक को चौकी प्रभारी कस्बा मछलीशहर बनाया गया है।