फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three prosecuted in saw machine operator murder case, two arrested

Jaunpur News: आरा मशीन संचालक हत्या मामले में तीन पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three prosecuted in saw machine operator murder case, two arrested
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में बृहस्पतिवार की शाम आरा संचालक जयप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भतीजे अनुराग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों अभिषेक यादव उर्फ गोलू, अभिषेक यादव पोलू, अश्वनी यादव चुनमुन निवासी महमदपुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में रामनगर मोड़ पर अभिषेक यादव और पोलू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, उसके पैर में दो गोली भी लगी है। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वही एक आरोपी अभिषेक यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अश्वनी यादव की तलाश जारी है।
विज्ञापन

नेवादा गांव निवासी जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह(45) का घर के बगल में ही आरा मशीन है। शाम 5:30 वे अपने आरा मशीन के बाहर सड़क पर खड़े थे। इतने में एक बाइक पर सवार बगल के ही गांव महमदपुर के तीन युवक आए और उनसे किसी बात को लेकर विवाद करते हुए उन पर गोली चलाकर भाग गए। एक बदमाश अभिषेक यादव गोलू को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। परिजन घायल को वाराणसी ले गए जहां देररात जय प्रकाश की मौत हो गईं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा ने 10 टीमों का गठन कर दिया। दबिश के दौरान मड़ियाहूं कोतवाली के रामनगर ब्लाक मोड़ के पास मुख्य अभियुक्त अभिषेक यादव महमदपुर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक के भतीजे अनुराग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed