{"_id":"6766f5ed67f80379660877dc","slug":"three-policemen-will-be-deployed-for-the-security-of-badlapur-mla-ramesh-mishra-by-up-government-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बदलापुर विधायक की सुरक्षा घटी, केवल तीन सिपाही रहेंगे तैनात; शासन के निर्देश पर हुई ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बदलापुर विधायक की सुरक्षा घटी, केवल तीन सिपाही रहेंगे तैनात; शासन के निर्देश पर हुई ये व्यवस्था
Sat, 21 Dec 2024 10:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:38 PM IST
सार
बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा की सुरक्षा में केवल तीन सिपाही तैनात होंगे। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश मिला है। विधायक ने कहा उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विधायक रमेश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा से विधायक रमेश मिश्रा की सुरक्षा में कमी की गई है। ऐसा शासन के निर्देश पर हुआ है। अब उनकी सुरक्षा में केवल तीन सिपाही ही तैनात होंगे।
विज्ञापन
बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा का कहना है कि जो भी व्यवस्था है वो शासन के निर्देश के क्रम में की गई है। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अधिकतम तीन सिपाही सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी क्रम में विधायक की सुरक्षा में लगाए गए एक अतिरिक्त सिपाही को हटाया गया है।
विज्ञापन