फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   three people killed in road accident in jaunpur UP police constable lost life in bike accident

जौनपुर: सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की गई जान

Thu, 27 May 2021 12:04 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 May 2021 12:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई। शाहगंज कोतवाली में तैनात सिपाही रवीश चक्रवर्ती (25) की बुधवार को अयोध्या के महाराजगंज कस्बे के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।  

विज्ञापन
three people killed in road accident in jaunpur UP police constable lost life in bike accident
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई। शाहगंज कोतवाली में तैनात सिपाही रवीश चक्रवर्ती (25) की बुधवार को अयोध्या के महाराजगंज कस्बे के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।  बाराबंकी जिले के टिकैतनगर (जमीना) निवासी रवीश चक्रवर्ती शाहगंज कोतवाली में सिपाही के रूप में तैनात थे।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह वह तीन दिन की छुट्टी लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रवीश की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी शाहगंज पुलिस को हुई तो सहकर्मी हतप्रभ रह गए। कोतवाली के उप निरीक्षक मंशाराम को दो जवानों के साथ मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


उधर, शाहगंज के अक्खीपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी श्रीचंद पाल (35) मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपनी साइकिल से शाहगंज से घर वापस जा रहे थे। अक्खीपुर गांव के समीप पीछे से आ रही बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अजय गौतम (22) और राजन गौतम (18) बाइक से घनश्यामपुर जा रहे थे। देवरामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय अजय गौतम (22) की रास्ते में मौत हो गई। राजन गौतम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed