फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people including two teenagers died due to drowning in the river

Jaunpur News: नदी में डूबने से दो किशोर समेत तीन की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three people including two teenagers died due to drowning in the river
जौनपुर। होली के हुड़दंग में शुक्रवार को दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। शहर कोतवाली के तूतीपुर निवासी हर्ष सोनी (14) शुक्रवार को दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। वह शाही पुल के नीचे गोमती नदी में नहाते समय मस्ती करने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया।कुछ देर बाद दोस्तों ने खोजना शुरू किया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव नदी से निकाला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर (छुंछा) निवासी सुधीर यादव का बेटा भी गोमती नदी में स्नान करने पहुंचा था। सुधीर खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। सुधीर को दो बेटे व चार बेटियां हैं। सुधीर का छोटा पुत्र अंकित यादव (15) कक्षा 9 में पढ़ता था। होली उत्सव में रंग खेलने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी में स्नान करने पहुंचा था। करीब 2 बजे वह गोमती नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान तैरते- तैरते वह नदी के बीच में पहुंच गया। डूबने लगा तो लोग बचाव के लिए पहुंचते तब तक अंकित गहरे पानी में समा गया था। घटना की जानकारी उसके मित्रों को हुई तो किसी तरह दोस्तों ने शव बाहर निकाला और इसकी जानकारी परिजनों को दी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर व हरबसपुर गांव निवासी दो युवकों की शुक्रवार को गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। गिरधरपुर गांव निवासी रामबचन कश्यप नगर में रहकर नौकरी करते हैं। रामबचन के दो बेटे हैं। इसमें से बड़ा बेटा नौकरी करता है और छोटा अंकित कश्यप (20) घर पर रहकर कामकाज में मां का सहयोग करता था। सुबह अंकित ने मित्रों के साथ होली खेलने के बाद गोमती नदी में स्नान की योजना बनाई। दोपहर करीब 1 बजे वह मित्रों के साथ गोमती नदी में स्नान करने पहुंच गया। नदी में उतरा तो तेज बहाव में बहने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते अंकित नदी में समा गया और उसकी मौत हो गई। साथियों ने मिलकर किसी तरह शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed