{"_id":"68239d186fd7f0fba40485cf","slug":"three-people-coming-to-bail-out-their-father-and-brother-were-beaten-up-by-goons-jaunpur-news-c-193-1-va11001-134230-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पिता और भाई की जमानत के लिए आ रहे तीन लोगों को दबंगों ने पीटा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पिता और भाई की जमानत के लिए आ रहे तीन लोगों को दबंगों ने पीटा,
विज्ञापन
क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव में आबादी की जमीन के लिए दो पक्षों में हुए विवाद में सोमवार को गोली चलने की घटना सामने आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी। इसी मामले में मंगलवार को जमानत कराने आ रहे तीन लोगों को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव निवासी दयाराम ने बताया कि सोमवार को उसके पड़ोसी पट्टीदारों से जमीन के विवाद में गोली चली थी। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। मंगलवार दोपहर गांव निवासी ओमप्रकाश व हेमंत की जमानत कराने के लिए उनके परिजन अमन पुत्र ओमप्रकाश पड़ोसी लालचंद पुत्र उदयराज और दयाराम पुत्र मन्नाज कोतवाली आ रहे थे।
आरोप है कि जैसे ही वे मजडीहां रेलवे फाटक के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए दबंगों ने लाठी-डंडों और हाकी से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।