{"_id":"61799ab5454e3837bf78e974","slug":"three-nagar-panchayats-will-soon-have-their-own-office-jaunpur-news-vns6196381179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नगर पंचायतों को जल्द होगा अपना कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नगर पंचायतों को जल्द होगा अपना कार्यालय
विज्ञापन
जिले में तीन नई बनी नगर पंचायतों का शीघ्र अपना कार्यालय होगा। जिसके बाद इन नगर पंचायतों का चहुंमुखी विकास होने के साथ नगर निकायों से संबंधित दस्तावेजों व अभिलेखों को भी रखने में सहूलियत होगी। उनके खोने या फटने आदि का भी डर नहीं होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन तीनों नगर निकायों के कार्यालय भवन का शिलान्यास वर्चुअल किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश के विकास के लिए उठाए गए कदम के बारे में बताया। बता दें कि गौराबादशाहपुर नगर पंचायत में गौरा, बंजारेपुर, मैरा दखान, सखैला, बमैला, चोरसंड, नयनसंड सात गांवों को मिलाकर बनाया गया है। वहीं रामपुर व कंचगाव को भी नई नगर पंचायत बनाया गया है, लेकिन एक साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अभी इन नगर पंचायतों का अपना कार्यालय नहीं था। दूसरे सरकारी भवनों में चल रहा था, जिससे विकास कार्य कराने और योजनाओं को परवान चढ़ाने सहित दस्तावेज आदि रखने में दिक्कत होती थी। लेकिन जब इन नगर पंचायतों का अपना कार्यालय हो जाएगा तो उनको यह परेशानी नहीं होगी। बता दें कि जिले में इन तीन नगर पंचायतों के बनने से पहले से नौ नगर निकाय हैं, जिसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज व मुंगराबादशाहपुर सहित नगर पंचायत बदलापुर, खेतासराय, मछलीशहर, केराकत, जफराबाद व मड़ियाहूं है, लेकिन इन तीनों नगर पंचायतों के बन जाने से अब कुल 12 नगर निकाय हो गए हैं। इस अवसर पर सीआरओ राजकुमार द्विवेदी सहित तीनों नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी अपने नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद रहे।