फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three miscreants robbed Vakrangee center operator 1 lakh after ramming into his scooter crime carried

यूपी: स्कूटी में धक्का मारकर वक्रांगी सेंटर संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूटे, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Thu, 08 Oct 2026 08:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 08 Oct 2026 08:31 PM IST
सार

जिले के सिकरारा में गुरुवार शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने वक्रांगी सेंटर संचालक की स्कूटी में पीछे से धक्का मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी और उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Three miscreants robbed Vakrangee center operator 1 lakh after ramming into his scooter crime carried
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल।

विस्तार

जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवां बाजार में गुरुवार शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने वक्रांगी सेंटर संचालक को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये और स्कूटी लूट ली। बदमाशों ने पीछे से स्कूटी में धक्का मारकर संचालक को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गया। उसके साथ बाइक सवार दो अन्य बदमाश भी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में दबिश शुरू कर दी।

विज्ञापन


क्षेत्र के देवपुर निवासी मनमोहन सिंह प्रेमराजपुर हनुमान मंदिर के पास यूबीआई के वक्रांगी सेंटर का संचालन करते हैं। रोज की तरह गुरुवार शाम करीब 5:35 बजे वह सेंटर बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके घर से करीब 300 मीटर पहले शेरवां-भीलमपुर लिंक मार्ग पर धोबहा (कलवारी) गांव के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कर रही तलाश

बदमाशों ने उनकी स्कूटी में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इससे मनमोहन सड़क पर गिर गए और स्कूटी के नीचे दब गए। उनके अनुसार, बाइक सवार एक युवक स्कूटी उठाने के लिए आगे बढ़ा। उन्हें लगा कि वह मदद कर रहा है, लेकिन युवक ने स्कूटी उठाकर स्टार्ट कर ली और पीछे की ओर भागने लगा। इसके बाद बाइक सवार उसके दोनों साथी भी वहां से निकल गए।

मनमोहन ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार, बदमाश हनुमानगढ़ी होते हुए नहर की ओर भाग निकले। स्कूटी में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे, जिन्हें भी बदमाश अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस और थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed