फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The hospital was being run after breaking the seal, it was sealed again

Jaunpur News: सील तोड़कर चलाया जा रहा था अस्पताल, दोबारा किया सील

Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The hospital was being run after breaking the seal, it was sealed again
चंदवक। गाजीपुर-जौनपुर मार्ग पर स्थित रसड़ा गांव में हरिओम हॉस्पिटल को बिना पंजीकरण के संचालित करने पर प्रशासन ने बुधवार को दोबारा सील किया है। बीते 25 सितंबर को अस्पताल को सील किया गया था। आरोप है कि प्रबंधक ने प्रशासन की ओर से लगाई गई सील तोड़कर अस्पताल का संचालन फिर शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल को दोबारा सील कर दिया। डोभी चिकित्सा अधीक्षक डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि हरिओम हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 सितंबर को कार्रवाई करते हुए सील किया था। उस दौरान अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य व्यवस्थाएं संचालित पाए जाने के बाद परिसर को सील कर दिया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने सील तोड़कर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया। बुधवार को अस्पताल के दोबारा संचालित होने की सूचना एसडीएम केराकत को मिली। इसके बाद तहसीलदार सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सा अधीक्षक जितेंद्र गुप्ता भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed