फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three lakh rupees extortion sought from the doctor

डॉक्टर से मांगी तीन लाख रुपए की रंगदारी

Tue, 22 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees extortion sought from the doctor
बदलापुर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर से फोन करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम न मिलने पर गोलियों से भून डालने की धमकी दी गई है। बदमाशों का फोन आने के बाद से डाक्टर का पूरा परिवार सहम सा गया है। डाक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत मंगलवार को की है। चिकित्सक की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाश की खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र के पूरामुकुन्द गांव निवासी सचिन कुमार मित्रा का नर्सिंग होम घनश्यामपुर रोड पर स्थित है। 20 जून की शाम बदमाशों ने फोन कर कहा कि तीन लाख रुपये की तत्काल व्यवस्था करके दे दो अन्यथा की स्थिति में फत्तूपुर निवासी चिकित्सक फौजदार प्रजापति की तरह भून दिए जाओगे। अगले दिन पुन: बदमाशों ने रंगदारी मांगी तो भयभीत होकर चिकित्सक सचिन कुमार मित्रा ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की खोजबीन में जुट गए हैं। चिकित्सक की सुरक्षा में सशस्त्र पुलिस के जवान को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed