फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three killed, one scorched, including e-rickshaw driver in accidents

हादसों में ई-रिक्शा चालक सहित तीन की मौत, एक झुलसा

Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three killed, one scorched, including e-rickshaw driver in accidents
बक्सा के विरभानपुर में दुर्घटना में युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : JAUNPUR
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटे में अलग-अलग तीन हादसों में एक ई-रिक्शा चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटनाएं बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर हसरौली मार्ग पर, खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास और केराकत कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीन पचवर में हुईं।
विज्ञापन

बक्शा: बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर हसरौली मार्ग पर बुधवार की रात में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कुछ देर तक हंगामा किया। उनकी मांग थी कि चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। बीरभानपुर गांव निवासी अर्जुन बिंद(32) घर की रंगाई पुताई का कार्य करता था। रात में वह घर जा रहा था उसी समय ट्रैक्टर के धक्के से वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां हालत में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही पत्नी अनीता बिंद व दो बच्चों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों केे आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खुटहन: रामनगर बाजार के पास बृहस्पतिवार को शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा चालक पलट गया। इससे उसकी मौत हो गई। बड़सरा गांव निवासी बालगोविंद तिवारी (35) ई-रिक्शा लाकर परिवार का गुजारा करता था। बृहस्पतिवार को सवारी बैठाने घर से घनश्यामपुर की तरफ जा रहा था। रामनगर बाजार पार कर आगे बढ़े तभी रिक्शा पलट गया और गड्ढे में गिरकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत: कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर पचवर डगरा स्थित खेतपुर के पास बृहस्पतिवार की शाम को बूंदाबांदी के बीच तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई और एक झुलस गया। 19 वर्षीय महंत प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति केराकत गया था। वहां से शाम को मौसम बिगड़ता देख वापस घर जा रहा था। घर से थोड़ा पहले ही था तभी बारिश होने लगी। ऐसे में वह पंचम यादव के घर के पास आम के पेड़ के नीचे रूक गया। वहीं किसी का फोन आया तो फोन पर बात करने लगा। तभी तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी और उसकी चपेट में वह आ गया। वहीं पास में खउ़े अमन कुमार के दाहिने हाथ को प्रभावित कर दी। आस-पास के लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां महंत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed