{"_id":"76f29a2796f1264b0155b4169dc76d1f","slug":"three-killed-in-road-accidents-seven-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज और बक्शा थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और बच्ची समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शाहगंज सबरहद स्थित चौक पर जाम लगा दिया। एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
शाहगंज संवाददाता के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मजडिहा गांव के पास टैंकर की चपेट में आने से मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, चालक मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया। सबरहद गांव निवासी आनंद सिंह (21) पीलिया से पीड़ित था। वह अपने भांजे सरपतहां क्षेत्र के गंगौली निवासी विपिन (22) के साथ बाइक से पारा कमाल गांव से दवा लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह मजडिहा गांव के पास राम जानकी मंदिर के निकट पहुंचे थे कि पेट्रोल लदे टैंकर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने दोनों शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। चंदौली डिपो की रोडवेज बस का शीशा गुस्साए लोगों ने पुलिस
की मौजूदगी में तोड़ डाला। घंटों बाद एसडीएम राकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने कृषि भूमि का पट्टा देकर टैंकर चालक को गिरफ्तार करने, दोनों के घर वालों को इंदिरा आवास देने का भरोसा दिलाकर जाम समाप्त कराया। शाहगंज के
विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये दिलाने का भरोसा दिया। बक्शा संवाददाता के अनुसार नौपेड़वा की तरफ से जौनपुर जा रहा आटो अनियंत्रित होकर कुल्हनामऊ के पास लखनऊ - जौनपुर मार्ग पर पलट
गया। जिसमें मौके पर ही उमरपुर बक्शा निवासी शांति (25) पत्नी संजय की मौत हो गई। वहीं जफराबाद के धनेजा निवासी पारस निषाद (65), छांगापुर निवासी अंजू (25), उसका डेढ़ वर्षीय बेटा गोलू, उमरपुर निवासी संजय (28), भोला
(26), सुजानगंज निवासी विनोद (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर अंजू उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र और भोला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।