फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three injured, including mother and son, bus jammed by bus rash

बस के धक्के से मां-बेटा समेत तीन जख्मी, चक्का जाम

Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three injured, including mother and son, bus jammed by bus rash
17- केराकत क्षेत्र के मुर्तजाबाद में बस के धक्के से घायल होने के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : JAUNPUR
केराकत। क्षेत्र के ग्राम खड़हर डगरा-देवाकलपुर मार्ग के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जौनपुर-केराकत मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण बस चालक-परिचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे तक चले जाम को पुलिस ने काफी मशक्कत से खत्म कराया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगही सरांवा निवासी मनीष यादव (18 ) अपनी मां सुनीता देवी (40) व भाई अमन (3) को लेकर मुफ्तीगंज क्षेत्र के ग्राम कुंडी स्थित एक रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। खड़हर डगरा-देवाकलपुर मार्ग के पास उनकी बाइक जौनपुर से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गई। हादसें मनीष, मां और भाई तीनों जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मुफ्तीगंज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में प्रारंभिक उपचार के बाद मनीष और अमन को वाराणसी भेज दिया गया। उधर, हादसे के बाद बस के चालक-परिचालक फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने गांव के पास जौनपुर-केराकत मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बस चालक पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर कोतवाल बिंद कुमार और मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed