फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three injured and a boy died in a road accident

Jaunpur News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

Sun, 29 Oct 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three injured and a boy died in a road accident
जौनपुर। जिले में शनिवार व रविवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन

बदलापुर : खुटहन के रुस्तमपुर हिहिया निवासी संदीप यादव(23) पुत्र मंगल प्रसाद यादव बाइक से रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अपने ननिहाल बक्शा के दरियांव जा रहा था। बाइक पर उसका चचेरा भाई अनुराग यादव भी बैठा था। जब वह बदलापुर के मछली गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। संदीप की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में निजी चिकित्सक के यहां के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह बीए का छात्र था। पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली काम करते हैं।
विज्ञापन

शाहगंज : क्षेत्र ताखा पश्चिम गांव निवासी जय प्रकाश (35) पुत्र रामधारी चिरैया मोड से शनिवार की रात गृहस्थी का सामान लेकर बाइक से घर जा रहा था। पेट्रोल पंप से डीजल लेकर अपने घर ताखा पूरब गांव आ रहा शशिकांत(14) पुत्र राम कुमार की बाइक से चिरैया मोड पर आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed