{"_id":"613107298ebc3e6ed21386ad","slug":"three-including-student-died-in-road-accidents-jaunpur-news-vns609372844","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सीओ के समझाने बुझाने पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर: भदोही जिले के धौरहरा गांव निवासी मुलाली दुबे का 14 वर्षीय पुत्र हरिओम दुबे साइकिल से पचवल गांव स्थित अवध नारायण शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे वह विद्यालय के निकट पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। घायल किशोर को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोककर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ एसपी उपाध्याय और नायब तहसीलदार ने भदोही तहसील प्रशासन से आर्थिक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
बदलापुर: महराजगंज थाना क्षेत्र के चारो गांव निवासी सहायक अध्यापक सुभाष सरोज (42) प्राथमिक विद्यालय खुटहन जा रहे थे। वह साढ़े सात बजे शाहपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, बीईओ खुटहन अरुण यादव, बीईओ बदलापुर नरेंद्र मिश्र समेत कई शिक्षक सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
खेतासराय: पोरईकला के पूर्व प्रधान रामआसरे राजभर (63) गाजीपुर जिले के सैदपुर में एक निजी संस्थान में असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पर भदैला गांव के पास वह पहुंचे थे कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।