फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three including an old man died and four injured in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन की मौत, चार घायल

Wed, 14 May 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three including an old man died and four injured in road accidents
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के माड़वादोदक मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव निवासी श्यामलाल गौतम (50) अपनी बाइक से उक्त मार्ग से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से श्यामलाल दूर जा गिरे। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पवांरा थानाध्यक्ष रमेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर। प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर बाजार के पास मंगलवार की देर शाम अपने दुकान के सामने खड़े वृद्ध की ई-रिक्शा के टक्कर से मौत हो गई। कमालपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल (60) रोज की तरह मंगलवार की सुबह पुरऊपुर बाजार स्थित अपनी दुकान पर गए थे। देर शाम दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज ले जाया गया। वहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मिरशादपुर गांव में परमहंस गेट के सामने बुधवार को खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जौनपुर से बदलापुर की तरफ आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार युवक परमहंस गेट के पास खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कुंदन कुमार (30) पुत्र सुरेश निवासी किशुनपुर बैशाली बिहार के रूप में की गई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि उसकी ससुराल बक्शा थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में छोटेलाल चौहान के घर है। जहां वह गया हुआ था। वहीं से किसी काम से बदलापुर की तरफ जा रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर शाहगंज रोड कुशहा मोड़ पर बुधवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के गोनौली गांव निवासी प्रशांत उपाध्याय (28) व बक्शा थाना क्षेत्र के तरसरा गांव निवासी रितेश दुबे (27) बाइक से खुटहन से बदलापुर की तरफ आ रहे थे। कुशहा मोड़ पर पहुंचते पर ट्रैक्टर से भिड़ गए। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्रशांत की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

धर्मापुर। जौनपुर-आरा मार्ग पर बड़ागर चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव निवासी प्रमोद यादव अपनी बाइक से नंदलाल को बैठाकर प्रसाद तिराहे के तरफ जा रहे थे। बुधवार को दोपहर एक बजे जैसे ही बाइक सवार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बड़ागर चौराहे पर पहुंचे तभी अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इससे प्रमोद यादव (31) एवं नंदलाल यादव (52) निवासी विथार थाना गौराबादशाहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सिपाही विजय यादव ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को सिर और कमर में चोट आई है।थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed