{"_id":"6ab2db2c1d2c2726ca0bd2de","slug":"three-incidents-happened-in-kerakat-in-62-days-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-163431-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: केराकत में 62 दिन में हुईं तीन घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: केराकत में 62 दिन में हुईं तीन घटनाएं
विज्ञापन
केराकत मौत -ग़म में बैठी गांव की महिला। सँवाद
केराकत। बीते 62 दिनों में स्कूली वाहनों से जुड़ी तीन घटनाओं ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 22 जुलाई को बंजारेपुर गांव से बच्चों को लेकर डेहरी साद इंग्लिश स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई थी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और उसमें सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालने के बाद ट्रैक्टर की मदद से बस को सड़क पर पहुंचाया था। इसके ठीक 15 दिन बाद छह अगस्त को डेहरी मोड़ के पास इसी स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे।
एक नजर में हाल के दिन में सामने आए मामले
24 अप्रैल : सरकी बाजार के अकबरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार ललन यादव (38) को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
15 जुलाई : खेतासराय के चौकियां गुरैनी गांव में स्कूली वैन बैक करते समय हमदान आजम (3) की मौत हो गई।
21 जुलाई : केराकत के बंजारेपुर गांव से 35 बच्चों को लेकर डेहरी साद इंग्लिश स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई।
27 जुलाई : रामपुर क्षेत्र के पचवल टोल टैक्स के पास हंसराज कॅरिअर पब्लिक स्कूल, खेमापुर की बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
29 जुलाई : सुजानगंज के बेलवार में एसएस पब्लिक स्कूल की वैन खाई में पलट गई। 12 बच्चे, शिक्षिका और चालक घायल हुए। जांच में वैन की फिटनेस साल 2014 से फेल मिली।
विज्ञापन
6 अगस्त : केराकत के डेहरी मोड़ के पास साद इंग्लिश स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बस रोककर विरोध किया।
13 अगस्त : वाजिदपुर में निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए।
20 अगस्त : मुंगराबादशाहपुर के उकनी गांव के पास डीआरएम पब्लिक स्कूल मधुपुर की वैन निजी सवारी बस की टक्कर से पलट गई। सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए और तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जांच में वैन की फिटनेस वर्ष 2020 से फेल मिली।
68 वाहनों की फिटनेस है फेल
जौनपुर। एआरटीओ प्रशासन अजीत सिंह के अनुसार शासन के स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल की समीक्षा में जिले में 68 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल मिली है। स्कूली बच्चों को ढो रहे इन वाहनों की फिटनेस फेल होने के बावजूद इनके संचालन पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद अब इन वाहनों की स्थिति की भी जांच की जा रही है।