{"_id":"610ed4058ebc3e73826b3535","slug":"three-imitators-caught-giving-tgt-exam-in-jaunpur-and-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी की परीक्षा देते पकड़े गए तीन नकलची: जौनपुर में महिला ब्लूटूथ लगाकर दे रही थी परीक्षा, आजमगढ़ में भी पकड़ा गया एक युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी की परीक्षा देते पकड़े गए तीन नकलची: जौनपुर में महिला ब्लूटूथ लगाकर दे रही थी परीक्षा, आजमगढ़ में भी पकड़ा गया एक युवक
Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:12 AM IST
सार
दो नकलची जौनपुर में पकड़े गए हैं, जिनमें एक युवती भी शामिल थी। जो ब्लूटूथ लगाकर परीक्षा दे रही थी। एक युवक आजमगढ़ से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
नकल
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर और आजमगढ़ में शनिवार को टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जौनपुर के टीडी पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में एक महिला परीक्षार्थी को इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। वह कान में ब्लूटूथ रिसीवर लगा कर परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन
वहीं, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज केंद्र पर एक परीक्षार्थी को हल किए हुए 125 सवालों के उत्तर के साथ पकड़ा गया। केंद्र अध्यक्षों ने दोनों को रस्टीकेट कर नकल सामग्री के साथ उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। उधर, आजमगढ़ के शिब्ली डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। उसे रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन