फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three deaths from Corona, 473 new patients found, 247 recovered

कोरोना से तीन मौत, 473 नए मरीज मिले, 247 ठीक हुए

Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three deaths from Corona, 473 new patients found, 247 recovered
कोतवाली परिसर में कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी तीन मरीजों की मौत हो गई। कुल 473 नए संक्रमित मिले, जबकि 247 मरीज ठीक हुए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 5378 हो गई है। कुल 135 लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन

मीरगंज के बरावा गांव निवासी शख्स (49) की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने लखनऊ में जांच कराई। वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लखनऊ के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जंघई फाटक पर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक (50) को एक सप्ताह पहले कोरोना होने पर प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। करीब 20 वर्षों से नर्सिंग होम चला रहे चिकित्सक के निधन से कस्बे में शोक छा गया है। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर एंटीजन किट से जांच की गई। कुल 2506 लोगों के सैंपल में से 190 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बदलापुर में सर्वाधिक 33 लोग संक्रमित पाए गए। सुजानगंज में 29, मुंगराबादशाहपुर में 14, मड़ियाहूं में 12 लोग संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 263 लोगों की रिपोर्ट आरटी-पीसीआर से पॉजिटिव आई है, जबकि ट्रूनट से जांच में 20 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

डीएम ने किया एल-2 अस्पताल का निरीक्षण
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीएचसी रेहटी में बने कोविड-19 एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन की जानकारी ली। यहां 12 मरीज भर्ती थे। उन्होंने चिकित्सकों को भर्ती मरीजों की अच्छे से देखभाल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनुपम शुक्ला, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ. राजेश, डॉ मनीष यादव, डॉ नवीन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed