फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three dead, including two women, 268 new patients found

दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 268 नए मरीज मिले

Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three dead, including two women, 268 new patients found
जौनपुर। एंटीजन किट से ज्यादा अब आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना के नए मामले पकड़ में आ रहे हैं। रविवार को कुल 268 नए मरीजों में 220 की रिपोर्ट आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव आई है, जबकि एंटीजन किट के महज 38 केस रहे। दस मरीजों में ट्रूनट मशीन से जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उधर, 262 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं दो महिलाओं समेत तीन की मौत हुई। अब जिले में एक्टिव केस 3465 हो गए हैं। 193 मरीज कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना से दम तोड़ने वालों में सुरहुरपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, मड़ियाहूं जोगापुर निवासी 49 वर्षीय महिला व शाहगंज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। तीनों का उपचार जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा था। नए मरीजों की पहचान के लिए जिला अस्पताल समेत ग्रामीण सीएचसी पर कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। 1640 लोगों की जांच एंटीजन किट से हुई, जबकि आरटी-पीसीआर जांच के लिए 628 सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एमसीएच विंग में 46, हौज ट्रामा सेंटर में 25 और रेहटी सीएचसी में 24 मरीजों को रखा गया है। जिला अस्पताल के प्रिजमटिव वार्ड में 86 मरीज भर्ती किए गए हैं। 138 मरीजों का निजी कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed