फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three day long Jaunpur Mahotsav starts today, local artists will showcase their talent

Jaunpur News: तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव आज से, स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का बिखेरेंगे जलवा

Sun, 09 Mar 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three day long Jaunpur Mahotsav starts today, local artists will showcase their talent
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव 10 से 12 मार्च तक ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित है। इसमें 1001 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को 4 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसमें सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजन, प्रतिभाशाली खिलाड़ी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जौनपुर महोत्सव के माध्यम से हर स्थानीय कलाकार को मंच मिल सकें जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। 11 मार्च को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही भोजपुरी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कहा कि 12 मार्च को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1001 जोड़ें की शादी कराई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री इन जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। जिलाधिकारी डॉॅ.दिनेश चंद्र ने कहा कि जौनपुर महोत्सव के दौरान हमने ऐसे सभी कलाकारों को आमंत्रित करने का प्रयास किया है जिन्हें हम मंच देकर उनके प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के विकास से संबंधी प्रदर्शनी भी लगेगी। सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रचार कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को आठ नई दो पहिया वाहन उपलब्ध कराया गया है। वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज, सीडीओ साई तेजा सीलम, एडीएम रामअक्षयबर चौहान, सीआरओ अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम एक नजर में :-
- 10 मार्च को शिव तांडव (कानपुर) महिषासुर मर्दिनी (अलीगढ़) स्थानीय कलाकार एवं आकर्षित प्रस्तुतियां।
- 11 मार्च को शाम पांच बजे भोजपुरी नाइट का आयोजन होगा। जिसमें भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, डिंपल सिंह, बॉलीबुड सिंगर वरदान सिंह प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

- 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन व सामूहिक विवाह।
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1001 जोड़ों की शादी होगी।
- शाम पांच बजे से कवि सम्मेलन- मुशायरा का आयोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed