फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three cows died due to lack of fodder

चारे के अभाव में गोशाला में मर रहे मवेशी

Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three cows died due to lack of fodder
मड़ियाहूं। नगर के गोपाल गोशाला में चारे के अभाव में मवेशियों के मरने का सिलसिला जारी है। पिछले 10 दिनों से दर्जन भर गायें मर चुकी हैं। गाय गोशाला की चहारदीवारी में बंद रहती हैं। उनके लिए पर्याप्त मात्रा में चारा नहीं मिला पा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पास भी कोई फंड नहीं जिससे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाए। मवेशियों की देखभाल कर रहे कर्मचारी रामसमुझ पाल ने बताया कि गोशाला में लगभग 50 गायें हैं। जिनको एक साथ बाहर ले जाकर चराने में भारी कठिनाई होती है। नगर के कुछ गो सेवक कभी-कभी पुआल आदि का इंतजाम कर देते हैं। मगर वह एक-दो दिन में समाप्त हो जाता है। भूख के कारण सोमवार को 3 गायें मर गई। जब इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा. संजय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। गोशाला की हालत बहुत ही दयनीय है। इसके लिए नगर पंचायत के पास कोई भी फंड नहीं है। नगर सेवक चंदन केशरी, सुभाष चंद्र साहू, अनिल निगम आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि तत्काल में गायों के भोजन पानी की व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed