{"_id":"5dfe6fea8ebc3e879d41f2bd","slug":"three-arrested-for-stone-pelting-on-police-jaunpur-news-vns5010351100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव करने के आरोप में तीन गिरफ्तार .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव करने के आरोप में तीन गिरफ्तार .
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव के आरोप में तीन गिरफ्तार
- सीएए और एनआरसी के विरोध में जुलूस के दौरान हुआ था पथराव
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (एनआरसी) के विरोध में जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव करने वाले शरारती तत्वों की तलाश में पुलिस ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। अलग-अलग मुहल्लों में दबिश देकर संदिग्धों की तलाश की। पुलिस पर पथराव, बलवा आदि धाराओं में पुलिस ने 14 नामजद और सवा सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बड़ी मस्जिद और अटाला मस्जिद से जुलूस निकालकर लोगों ने सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन किया था। खानाका मोहल्ले के पास शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था जिसमें नगर कोतवाल पवन उपाध्याय और एक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। नगर कोतवाल की तहरीर पर पुलिस ने सलमान, ताज कादरी, जियाउद्दीन, मो. आमिर, साजिद चावल वाले, मो. फैजान, मो. दाउद, मो. संजू, नूरुद्दीन, इश्तियाक, मो. साकिब, जगीरा, मो. सूफियान, मो. अफसर के खिलाफ नामजद और सवा सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जुलूस के दौरान हिंसा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में अलग अलग मोहल्लों में दबिश दी। लाइनबाजार, नगर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शह के उत्तरी इलाके के कई मोहल्लों में दबिश दी। इस दौरानपुलिस ने सलमान निवासी मधारेटोला, संजू उर्फ फहीम निवासी पुरानी बाजार, मो. अजहर निवासी मंडी नसीब खां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रदर्शन के दूसरे दिन शनिवार को शहर का माहौल पूरी तरह से शांत रहा। दूकाने खुली रही और बाजार में चहलपहल भी रही।
इनसेट
डीएम और एसपी ने किया सम्मानित
जौनपुर। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एनआरसी और सीएए के विरोध में प्रदर्शनकारी सड़कर उतरे तो मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी रोकटोक के चलते बड़ी मस्जिद के पास तो कुछ लोग आपस में ही हाथापाई पर उतर आए लेकिन किसी तरह लोगों ने माहौल को शांत कराया। अमन पसंद लोग पूरे दो घंटे तक प्रदर्शन के दौरान अपनों का विरोध झेलते हुए भी लोगों को शांत कराने में ही लगे रहे। जुलूस के दौरान किसी भी हिंसा को रोकने के लिए सराहनीय कार्य करने पर डीएम और एसपी ने कई मुस्लिम नेताओं को शनिवार को सुबह कोतवाली में माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही शहर में भाई चारे का सौहार्द बनाने के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की गई। डॉ.शकील अहमद, अटाला मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जावेद महमूद सभासद साजिद अलीम, उबैद आदि को सम्मानित किया गया।