{"_id":"5fe586abcc3b95530c24b259","slug":"three-and-a-half-million-looted-from-saraf-brothers-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जौनपुर में सराफ बंधुओं से दिनदहाड़े तीन लाख के आभूषण लूटे, दुकान पर जाते समय हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के जौनपुर में सराफ बंधुओं से दिनदहाड़े तीन लाख के आभूषण लूटे, दुकान पर जाते समय हुई वारदात
Fri, 25 Dec 2020 12:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सराफ बंधुओं को आतंकित कर साढ़े तीन लाख के गहने लूट लिए। दो बाइक पर आए चार बदमाश अपना मुंह ढके हुए थे। वारदात के बाद सभी इटाएं बाजार की ओर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
नेवढ़िया बाजार निवासी अमित सेठ की बोड़रापुर में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ दुकान खोलने जा रहे था। बाइक अभिषेक चला रहा था, जबकि आभूषण से भरा बैग लेकर अमित पीछे बैठा था।
विज्ञापन
बनेवरा गांव के पास सुनसान स्थान पर अचानक पीछे से दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और बाइक पकड़ने का प्रयास करने लगे। एक बदमाश ने अमित के सिर पर असलहे के बट से हमला कर दिया। इससे दोनों भाई असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़े। बदमाश असलहे से धमकाते हुए अमित के पास मौजूद आभूषण से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद सराफ बंधुओं ने पुलिस को सूचना दी। अमित के मुताबिक बैग में करीब चार किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण और पांच हजार नकदी था। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।