फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three accused who committed four incidents of robbery in 15 days have been arrested

Jaunpur News: 15 दिनों में लूट की चार घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three accused who committed four incidents of robbery in 15 days have been arrested
जौनपुर। लाइन बाजार, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को लूट के सामान के साथ तीन अंतर जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने 15 दिनों में जौनपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके पास से लूट व चोरी का काफी माल बरामद हुआ। लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी केके सिंह, प्रभारी सर्विलांस मनोज ठाकुर को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि पालपुर तिराहे के पास लूट के तीन आरोपी (सैदनपुर बगीचे के पास) सोना बेचने-खरीदने की बात कर रहे हैं। ये आरोपी 24 जून यूपी सिंह कालोनी के पास पिस्टल सटाकर लूट करने वाले बदमाश हैं। इस पर सक्रिय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए लूट के माल के साथ सचिन चौहान (26) निवासी मरगुपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, मनीष रजक (27) निवासी ग्राम सकरा थाना मुंगराबादशाहपुर, प्रभाकर सिंह उर्फ आशु सिंह (36) निवासी ग्राम चमरु नंदवत थाना फुलपुर प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सचिन चौहान के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, सोना, मनीष रजक के पास से एक टूटी हुई सोने की चेन व साढ़े बारह हजार रुपये, एक बाइक मिली। प्रभाकर सिंह उर्फ आशू सिंह के पास 14 हजार 700 रुपये मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 जून को चांदमारी (यूपी सिंह कालोनी), 27 जून को पीजी काॅलेज, प्रयागराज, जौनपुर मार्ग पर महिला से छिनैती, 28 जून को फूलपुर प्रयागराज से महिला से चेन छिनैती, 24 जून को बलीपुर हाईवे थाना उतरांव प्रयागराज से महिला से छिनैती की घटना में शामिल थे। सचिन चौहान पर 23, प्रभाकर सिंह पर 15 और मनीष रजक के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed