{"_id":"651efe99df14cf313408da1e","slug":"three-accused-of-gang-rape-arrested-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-6339-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भलुआहीं स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। घटना एक अक्तूबर की रात आठ बजे की है। पुलिस चौथे आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय किशोरी बीते एक अक्तूबर की रात घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देरतक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने चारों तरफ बालिका की खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूर एक ईंट भट्ठे के पास वह खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे उठाकर घर ले गए। होश आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता का पिता की तहरीर पर बदलापुर पुलिस ने आरोपित सत्यम, संदीप, किशन व अमृतलाल निवासी डोमपुर थाना बदलापुर के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छः बजे प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित भलुआहीं रेलवे क्रासिंग से पैदल स्टेशन की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने मय फोर्स पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।