{"_id":"5e8e052f8ebc3e76d4527d9e","slug":"threatened-to-the-investigating-officer-costly-case-filed-on-nine-jaunpur-news-vns519577955","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच अधिकारी को धमकाना पड़ा महंगा, नौ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच अधिकारी को धमकाना पड़ा महंगा, नौ पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायत की जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी से अभद्रता करने वाले नौ लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला थाना क्षेत्र के सरायकाशी गांव का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, इस कार्रवाई से ग्रामीणों में असंतोष बना है।
सरायकाशी ग्राम प्रधान के विरुद्ध ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। मंगलवार को
खंड विकास अधिकारी पीयूष सिंह और ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ जांच के लिए गांव पहुंचे। आरोप है कि जांच के बाद लौट रहे ग्राम विकास अधिकारी को कुछ लोगों ने गोलबंद होकर रोक लिया। उनके साथ अभद्रता की। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वहां से बचकर निकले ग्राम विकास अधिकारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी विजय कुमार, इंद्रजीत, राजेंद्र कुमार, नंदलाल, हृदयनारायण, राजेश कुमार व तीन अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करने की सजा उन्हे मुकदमें के रुप में दी जा रही है।
प्रधान, रोजगार सेवक समेत पांच पर मुकदमा
जफराबाद। सिरकोनी ब्लाक के नेहरूनगर ग्राम सभा के प्रधान सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। गांव निवासी अजीत राजभर ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर ग्राम प्रधान पर मनरेगा मजदूरों के खाते में आया पैसा हड़पने का आरोप लगाया था। एसडीएम सदर नितीश कुमार और मनरेगा उपायुक्त भूपेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर इसकी जांच की। ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की। जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को ग्राम प्रधान बलिराम राजभर, ग्राम रोजगार सेवक योगेश चंद्रं यादव सहित पांच लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। जलालपुर एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।