फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Those who made an outstanding contribution to Kovid vaccination will be honored

कोविड टीकाकरण में उत्कृष्ट योगदान करने वाले होंगे सम्मानित

Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Those who made an outstanding contribution to Kovid vaccination will be honored
जौनपुर। कोविड-19 टीकाकरण के मामले में जौनपुर प्रदेश का पांचवां जिला बन गया है। इससे उत्साहित जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा 13 दिसंबर को टीकाकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में 17,50,49,137 लोगों को कुल डोज लगाई जा चुकी है इसमें से 40,30,000 लोगों को जौनपुर में भी कुल डोज लग चुकी है। इसके साथ ही कोविड की कुल डोज लगवाने के मामले में जौनपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कुल डोज लगाने के मामले सिर्फ लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़ और बरेली ही जौनपुर से आगे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में जनपद के सभी चिकित्सकों, एएनएम, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, कोटेदार, ग्राम प्रधान आदि ने भाग लिया। वे कोविड महामारी की तीसरी लहर रोकने के लिए लोगों के घर-घर गए। छूटे लोगों की खोज में घर-घर एक-एक लोगों से मिलकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का प्रयास किया। इसका नतीजा है कि बीते कई दिनों से प्रतिदिन 50,000 से अधिक का टीकाकरण हो रहा है। इसके चलते जिले की कई ग्राम पंचायतें टीकाकरण से संतृप्त हो चुकी हैं। ऐसे ही सबसे पहले संतृप्त होने वाले गांवों के ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा कार्यकर्ताओं की जिलाधिकारी ने प्रशंसा की और 13 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से कहा कि जिन्हें भी कोविड टीकाकरण की पहली या दूसरी डोज नहीं लगी है, वे तुरंत टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed